पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई पाइपलाइन

हल्दिया पाइपलाइन ब्लास्ट में 15 लोग झुलसे, आग ने घरों को चपेट में लिया

हल्दिया में पाइपलाइन ब्लास्ट

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर इसकी चपेट में आ गए। घटना में 15 लोग झुलस गए।

15 लोग झुलसे

पुलिस के अनुसार, सभी पीड़ितों को हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल में एडमिट कराया गया। 5 को तमलुक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग बुझाने में 12 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग सबसे पहले हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नेफ्था पाइपलाइन में नजर आई। कुछ ही बाद आग आसपास के रिहायशी इलाके तक फैल गई। साउथ रेलवे के अनुसार जहां आग लगी उसके पास से हल्दिया और दुर्गाचक लाइन गुजरी है। फिलहाल ट्रेन सर्विस रोकी गई है।

कंपनी बोली - हर संभव मदद करेंगे

पुलिस के अनुसार पाइपलाइन में आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। पूरा इलाका कवर किया गया। आग के कारण घटनास्थल के पास रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन के इक्विपमेंट भी क्षतिग्रस्त हो गए है। घटना पर हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स ने बयान जारी कर कहा- हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है और कंपनी प्रभावित लोगों व प्रशासन को हरसंभव सहयोग दे रही है।

कंपनी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि यह घटना प्लांस के पास नैफ्था की चोरी वाले स्थान के आसपास हुई हो सकती है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों की जांच संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।