भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मक्का प्रोसेसिंग यूनिट का गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया उदघाटन
प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मक्का प्रस्संकऱण इकाई भरनो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा शनिवार क़ो विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किया.मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आप खुश किस्मत थे की आपके प्रखंड मे इस तरह की इकाई की शुरुवात की गयी,इसे आप अपने मेहनत से और आगे ले जाएं.मकई के उत्पादित वस्तुओं क़ो भी रागी की तरह ही इसे इंडिया लेबल तक पहुंचना है.रागी के प्रोडक्ट क़ो जिस तरह इमेजन, फिल्पकार्ट जैसे साईट से लोग ऑनलाइन मागवाते हैं, उसी तरह मक़ई के भी प्रोडक्ट क़ो इमेजन और फ्लिपकार्ट मे शामिल करें.
मौके पर डीसी ने मक्का एकाइ के उत्पादित उपकरणों का घूम घूम कर अवलोकन किया.साथ ही एक कुम्हार द्वारा इलेक्ट्रोनिक चाक से दिया बनाने क़ो देखकर काफ़ी प्रभावित हुइ और डीसी ने खुद अपने हाथों से एक दिया बनाया.मौके पर एसी शशिन्द्र बडाईक, एसडीओ राजीव नीरज, एलआरडीसी राजीव कुमार, सीओ अविनाश कुजूर, बीडीओ अरुण कुमाऱ,प्रमुख पारसनाथ उरांव,बीपीएम नीलकंठ कच्छप,संध्या कुमारी,रेशमी कुमारी,संदीप कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: डंडीला गांव में छठ घाट जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर की जमीन मुक्त कराने की मांग