Bihar Election 2025: पटना के होटल मौर्य में 11 बजे महागठबंधन की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: पटना के होटल मौर्य में आज 11 बजे महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर स्टेज तैयार कर लिया गया हैं. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस मे आज पहली बार यह बताया जाएगा कि महागठबंधन के घटक दलों में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. स्टेज पर सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई गई हैं. माना जा रहा है कि आज महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जा सकता है. इसके साथ ही फ्रेंडली फाइट वाली सीटों को लेकर क्या फैसला लिया गया है इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी.
आरजेडी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि तेजस्वी यादव के सीएम कैंडिडेट होने पर महागठबंधन में सहमति बनी हैं. आज तेजस्वी के नेतृत्व पर महागठबंधन के सभी दल मुहर लगाएंगे. तेजस्वी के सीएम कैंडिडेट होने की आधिकारिक घोषणा हो सकती हैं. तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन "चलो बिहार.. बिहार बदलें" का नारा देगा. वहीं, महागठबंधन ने 'बिहार मांगे तेजस्वी सरकार' स्लोगन दिया हैं.
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: दूसरे चरण के चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की अंतिम तिथि आज