भारतीय गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू पर अमेरिका में हत्

लॉरेंस और जग्गू के खिलाफ अमेरिका में हत्या के आरोप, गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम

लॉरेंस और जग्गू के खिलाफ अमेरिका में हत्या के आरोप

भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ अमेरिका में हत्या समेत कई आरोपों में FIR दर्ज की गई है। अधिकारियों के अनुसार अमेरिका अब भारत से इन दोनों के प्रत्यर्पण की मांग करेगा।

7 देशों में ऑपरेशन हार्ड बॉल

अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारत से जुड़े इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई के बाद कही। अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने कनाडा की एजेंसियों के साथ मिलकर 7 देशों में ऑपरेशन हार्ड बॉल चलाया और 24 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद 37 लोगों के खिलाफ अमेरिकी फेडरल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।

हत्या की साजिश रचने का आरोप 

चार्जशीट में लॉरेंस, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा समेत अन्य आरोपियों पर 2023 में कनाडा में हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। आरोप सही साबित हुए तो इन्हें 10 साल से ज्यादा की जेल हो सकती है। लॉरेंस का नाम इस हत्याकांड से पहली बार जोड़ा गया। चार्जशीट के अनुसार लॉरेंस भारत की जेल में रहते हुए भी नेटवर्क चलाता था। उसके सहयोगी अमेरिका, कनाडा और यूरोप में ड्रग तस्करी, रंगदारी और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। लॉरेंस विश्नौई अभी गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है।

हरदीप सिंह निज्जर

50 हजार डॉलर का इनाम 

FBI ने गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा इसमें पंजाब पुलिस के एक अफसर हुंदलप्रीत सिंह का भी नाम सामने आया है। उसे भी अमेरिकी अधिकारियों ने प्रत्यर्पित कर ले जाने की बात कही है। पंजाब पुलिस से जुड़े हुंदलप्रीत नाम के अधिकारी का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि कैलिफोर्निया में रहने वाले एक व्यक्ति से 4 लाख अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगने के लिए उसका इस्तेमाल किया गया। पीड़ित को धमकी दी गई थी कि पैसा नहीं देने पर पंजाब में रह रहे उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। हालांकि यह अमेरिकी जांच एजेंसियों का आरोप है। इस पर पंजाब पुलिस का अभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।