बसिया पुलिस के द्वारा करीब 1 लाख रुपए अनुमानित कीमत के गुम हुवे पांच मोबाइल जप्त कर उनके मालिकों को लौटाई गयीं
नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत गुमला/डेस्कः- गुमला जिले के बसिया पुलिस ने (CEIR)' सीईआईआर पोर्टल ' के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों तक पहुंचाया. इस अभियान में कुल पांच मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत करीब 100000 रूपये आपकी गई है, जिन्हें बसिया पुलिस ने बरामद कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किया. बसिया थाना प्रभारी युधिष्ठिर कुमार प्रजापति और उनके टीम ने 'सीईआईआर' पोर्टल पर दर्ज शिकायत वह रिपोर्ट का विश्लेषण कर कार्रवाई की. जिसके तहत अलग-अलग स्थान से गुम हुए मोबाइल रिकवर किए गए और सत्यापन करने के उपरांत विधिवत रूप से मालिकों को सौंप गए. इस दौरान मोबाइल मालिकों को अपने गुम हुए मोबाइल पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. लोगों ने बताया कि वह अपने गुम मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन पुलिस के इस प्रयास से उन्हें राहत मिली और मोबाइल मालिकों ने बसिया थाना प्रभारी समेत पूरे बसिया प्रशासन का आभार प्रकट किया.