झारखंड

डीआरएम अखिलेश मिश्र ने किया रेलवे लाइन का निरीक्षण, समीक्षा बैठक करके दिये आवश्यक निर्देश

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  डीआरएम अखिलेश मिश्र ने शनिवार को  धनबाद– रखितपुर– पाथरडीह– सिंदरी टाउन– धनबाद रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया.  निरीक्षण के क्रम में रखितपुर रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग, एसइजे, समपार एवं एलएचएस की जांच की. डीआरएम ने पाथरडीह स्टेशन के एफओबी एवं पैनल रूम, पाथरडीह कोल वाशरी साइडिंग तथा सिंदरी मार्शलिंग यार्ड की भी जांच की .

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने परिचालन सुविधा, सुरक्षा एवं संरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुधारात्मक कार्य  करने के निर्देश दिए.  डीआीएम ने हर्ल सिंदरी एवं एसएनएफसी (एसीसी) सिंदरी साइडिंग के अधिकारियों के साथ माल लदान से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की. इस मौके पर मंडल के  अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: धनबाद के सदर अस्पताल में फेको पद्धति से मोतियाबिंद का  निःशुल्क ऑपरेशन