उषा मार्टिन, टाटीसिलवे में दिव्यांग सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: समाज में शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग जनों का विकास एक चुनौतीपूर्ण कार्य है. इनको समाज के मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में विशेष पहल किया जाना चाहिए. दिव्यांग की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है. उक्त बातें खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहीं. राजेश कच्छप आज आरा पंचायत में उषा मार्टिन फाउंडेशन, टाटीसिलवे की ओर से आयोजित दिव्यांग सहायता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे. अवसर पर विभिन्न गांवों के 25 दिव्यांगों ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, ईयर मशीन और जूता दिया गया. उन्होंने कहा कि उषा मार्टिन के माध्यम से इर्द गिर्द के गांवों के लोगों को रोजगार के साथ ग्रामीण विकास का वैकल्पिक उपाय मिल रहा है. इसका लोगों को लाभ उठाना चाहिए ताकि समाज का संपूर्ण विकास हो सके. नामकोम प्रखण्ड उप मुखिया वीणा देवी ने कहा कि उषा मार्टिन के मााध्यम से गांवों के समग्र विकास का कार्यक्रम चल रहा है. इससे युवाओं का सशक्तिरण हो रहा है. इसके अलवा रोजगारोन्मुख कई वोकेशनल कोर्स चलाये जा रहे है. इससे गांव का विकास हो रहा है. आरा की मुखिया नीता कच्छप ने कहा कि सरकार की योजना के बारे में जागरूकता बढ़ानी चाहिए, ताकि ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें. इस अवसर पर टाटी पूर्वी के मुखिया कृष्णा पाहन ने कहा कि उषा मार्टिन के सहयोग से गांवों के विकास में योगदान दिया जा रहा है. महिलौंग के मुखिया संदीप तिर्की ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज को लाभ मिलता है. लालगंज के मुखिया अनिल लिंडा ने कहा कि उषा मार्टिन लगातार समाज के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रहा है. ऐसे कार्यों की सराहना की जानी चाहिए. फाउंडेशन ने गांवों के 15 दिव्यांगों को सरकारी योजना से जोड़ने के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड बनवाया गया है. इन दिव्यांगों को शालिनी अस्पताल के माध्यम से विकलांगता की जांच करायी गयी है. इसके अलावा अगले माह से दिव्यांग के लिए एक विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है. इस अवसर उप समाजसेवी शैलेश मिश्रा, अर्चना मिश्रा, विजय टोप्पो और उषा मार्टिन के प्रिया बागची, वरूण कुमार, मोनीत बूतकुमार, भुवनेश्वर महतो, संगीता कुमारी, मेवालाल महतो के अलावा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे. उषा मार्टिन फाउंडेशन के हेड डॉ मयंक मुरारी ने कहा कि समाज के दिव्यांग जनों की सेवा और सहयेाग से बढ़कर कोई कार्य नहीं है. यह ईश्वर की सेवा है. उषा मार्टिन के माध्यम से गांवों के विकास के लिए एकीकृत कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के विकास की योजनाएं हैं.. इसमें स्वास्थ, शिक्षा एवं क्षमता निर्माण के साथ रोजगारोन्मुख कार्यक्रम चलाए जा रहे है. इसके अलावा कृषि को वैकल्पिक आय का माध्यम बनाने के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं. गांवों के लोगों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि उनकी क्षमता निर्माण कर रोजगार एवं आयसंवर्द्धन से उनको जोड़ा जा सके. लाभान्वित होनेवाले दिव्यांग की सूची उषा मार्टिन फाउंडेशन के तहत विभिन्न गांवों के 25 दिव्यांगों को शारीरिक गतिशीलता और कार्यकुशलता के बैट्ररी आॅपरेटेड ट्राईसाईकिल, व्हिल चेयर, स्मार्ट केन, बौद्धिक विकास के लिए एमआर किट और ईयर मशीन दिया गया है. खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने ये उपकरण दिये. उपकरण प्राप्त करनेवालों में तुरुप के रंगलाल महतो, ललिता कुमारी, अनगड़ा के जीतराम लोहरा, महिलौंग के रीना कुजूर, लुपूंग के सखीराम चैधरी, चतरा फिलिप तिर्की, टार्टी पूर्वी के आकाश कुमार, पूजा देवी, मुरूम से मंटू टोप्पो, नारायण सोसो से सिकरी मुंडा, धुर्वा से बिंदलाल माहली, टाटीसिलवे से सुरेंद्र सिंह, चतरा से बरतू मुण्डा, ओरमांझी से लक्की कुमारी, सिल्ली से महादेव महतो को बैट्ररी आंपरेटेड ट्राईसाईकिल वही आरा से रेणु देवी, नवागढ़ से संदीप बेदिया, चतरा से अतुल मुंडा, टाटी पूर्वी से रघुवीर प्रसाद और हरामणी देवी को व्हिल चेयर चतरा के रूकमणि देवी, ओरमांझी के बसंती कुमारी और लोवाडीह के रूबी कुमारी तथा टाटी के जीतेंद्र कुमार को ईयर मशीन दिया गया है. ये भी पढ़ें- स्वदेशी भाव ने आजादी दिलाई, स्वदेशी अभियान से ही आत्म निर्भर बनेगा भारत: बाबूलाल मरांडी