बिहार

छपरा के मढ़ौरा में खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर!

पवन कुमार सिंह न्यूज11  भारत

छपराडेस्क:मढ़ौरा  मिर्जापुर बाजिदभोरहा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। इस हादसे में 10 लोग झुलसकर घायल हो गए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा लाया गया, जहां से गंभीर लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना पूर्व वार्ड सदस्य राजकिशोर राय के घर की है, जहां सिलेंडर लगाते समय उनके पुत्र बबलू राय को हादसे का सामना करना पड़ा। विस्फोट में उमाशंकर प्रसाद, आशा देवी  समेत कई लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ नरेश पासवान और थानाध्यक्ष अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं अग्निशमन दल ने तुरंत बचाव कार्य में जुटकर आग पर काबू पाया

यह भई पढ़ें: झारखंड के पहले टाइगर सफारी प्रोजेक्ट की तैयारी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट का देखा प्रेजेंटेशन