झारखंड

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: महागामा  मे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई. हादसे के बाद  मुख्य मार्ग में  घंटों जाम लगा रहा. घटना  रविवार दोपहर लगभग 1 बजे हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी कब्रिस्तान के समीप की है. जहां  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.

ईंट लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर बीआर 10 जीसी 1987 की चपेट में आने से साइकिल सवार करीम अंसारी (उम्र लगभग 50 वर्ष), जो महागामा थाना क्षेत्र के कस्बा गांव निवासी थे, की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर नयानगर की ओर से काफी तेज रफ्तार में हनवारा की ओर आ रहा था वहीं साइकिल सवार हनवारा तरफ से नयानगर की ओर जा रहा था इसी दौरान नरैनी कब्रिस्तान के समीप साइकिल सवार चपेट आ गया।साईकल सवार ट्रैक्टर के चक्के के निचे आने से मौके पर मौत हो गई. 

घटना की सूचना मिलते ही हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है तथा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हनवारा-नयानगर मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. करीब दो घंटे बाद प्रशासनिक पहल और दोनों पक्षों ट्रैक्टर मालिक तथा मृतक के परिजनों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद जाम हटाया गया.