देश-विदेश
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: AIMIM 16 जिलों की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
AIMIM Will Contest 32 Seats: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) ने शनिवार को अपने चुनावी रोडमैप का ऐलान किया। किशनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हुसैन ने बताया कि AIMIM इस बार बिहार में तीसरे मोर्चे के रूप में चुनाव लड़ेगी।
[caption id="attachment_110542" align="alignnone" width="728"] बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान[/caption]
32 विधानसभा सीटों पर उतरेगी AIMIM
प्रेस कॉन्फ्रेंस में AIMIM ने स्पष्ट किया कि वे बिहार के कुल 16 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने सीटों का विवरण इस प्रकार दिया:- किशनगंज जिले: किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज, ठाकुरगंज (4 सीटें)
- पूर्णिया जिले: अमौर, बायसी, कस्बा (3 सीटें)
- कटिहार जिले: बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी, कदवा (5 सीटें)
- अररिया और गया जिले: 2-2 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे
- गया - शेरघाटी, बेलागंज (2 सीटें )
- पूर्वी चंपारण - ढाका, नरकटिया (2 सीटें )
- दरभंगा - जाले, दरभंगा ग्रामीण, केवटी, गौरा बौराम (4 सीटें )
AIMIM Will Contest 32 Seats: पार्टी का फोकस
AIMIM के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया कि उनका मुख्य चुनावी एजेंडा सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। पार्टी विशेष रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी:- न्याय: गरीब और वंचित वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करना
- शिक्षा: बच्चों और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता
- स्वास्थ्य: ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुधार
- रोजगार: युवाओं के लिए रोजगार सृजन और कौशल विकास