जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाके भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माने जाते हैं और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के झटके महसूस होते रहते हैं।
6.2 तीव्रता का भूकंप
अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 KM दूर था। भूकंप की गहराई 215 KM थी। इसी वजह से इसके झटके अफगानिस्ता के अलावा भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए।
घरों से बाहर निकले लोग
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पूंछ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दुनिया भर कई जगहों पर बड़े भूकंप आए। कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला में भी भूकंप आया था। ये झटके इतने तेज थे कि इसने वेनेजुएला ने जान-माल का बड़ा नुकसान पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप में वेनेजुएला में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि मौत का ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.