भोपाल मेट्रो की शुरुआत, CM-खट्टर ने दिखाई हरी झंडी, मेट्रो में किया सफर
Bhopal Metro Launch: भोपाल वासियों को मेट्रो की सौगात मिल चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक शुभारंभ किया।
सीएम ने किया सफर
दोनों नेताओं ने सुभाष नगर स्टेशन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाई, फिर एम्स स्टेशन तक सफर किया। इस मेट्रो यात्रा में 30 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं, जो मेट्रो के पहले यात्री बने। करीब 7 साल बाद भोपाल में मेट्रो का सपना पूरा हुआ है।Bhopal Metro Launch: कई नेता रहे मौजूद
इससे पहले भोपाल मेट्रो का औपचारिक शुभारंभ समारोह शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में रखा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का रिकॉर्डेड वीडियो संदेश भी दिखाया गया।कमलनाथ ने दी बधाई
पूरी रात चली तैयारियां
Bhopal Metro Launch: उद्घाटन से पहले सभी 8 मेट्रो स्टेशनों पर रातभर तैयारियां चलीं और स्टेशनों को सजाया गया। आम लोगों के लिए भोपाल मेट्रो सेवा कल से शुरू होगी।7 दिन फ्री सफर
मेट्रो में सफर के लिए किराया भी लगभग तय किया जा चुका है। एमपी नगर स्टेशन पर तो किराया सूची भी चस्पा कर दी गई है।हालांकि, मेट्रो कॉर्पोरेशन ने आधिकारिक रूप से किराए का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंदौर जैसा मॉडल ही अपनाए जाने की बात कही जा रही है।
अफसरों की मानें तो 7 दिन तक लोग मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगे। वहीं, 3 महीने तक टिकट पर 75%, 50% और 25% की छूट दी जाएगी। छूट खत्म होने के बाद सिर्फ 20 रुपए में मेट्रो का सफर किया जा सकेगा। अधिकतम किराया 80 रुपए होगा। 31 मई को इंदौर में चलाई गई मेट्रो के लिए भी यही मॉडल रहा था।अधिकतम 80 रुपए किराया तब होगा, जब ऑरेंज लाइन के रूट का काम पूरा हो जाएगा।