बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के क

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक

बाबा अमरनाथ की यात्रा तय समय से 20 दिन पहले रोक दी गई। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण यह फैसला लिया गया। अब जो जत्थे यात्रा पर हैं, उन्हीं की यात्रा पूरी कराई जाएगी। नए जत्थे आगे नहीं भेजे जाएंगे। अब तक 4.8 लाख से अधिक श्रद्धालू पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

पवित्र छड़ी से यात्रा का समापन

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 9 अगस्त से दोनों रूट पर यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है। अमरनाथ यात्रा भले ही 9 अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएगी, लेकिन पारंपरिक छड़ी मुबारक कार्यक्रम के साथ इसका धार्मिक समापन किया जाएगा। पवित्र छड़ी 28 अगस्त को पारंपरिक पहलगाम मार्ग से अमरनाथ गुफा तक जाएगी और इसी के साथ अमरनाथ यात्रा-2026 का समापन होगा।

हिमलिंग हुआ था गायब

बता दे 23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था। 29 जून को पहली पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से अधिक थी। 6 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 90% गायब हो गया था। फिर 7 जुलाई को हिमलिंग पूरी तरह से गायब हो गया था। इसके बावजूद यात्रा जारी रही।