देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर में गोलियों से छलनी जवान का शव मिला, आतंकवादियों ने किया था अपहरण

अनंतनाग में सैन्य अभियान के दौरान किडनेप किया था

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सुरक्षा बलों को प्रादेशिक सेना के एक जवान का शव मिला। उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। सेना ने अभी तक किसी आतंकी हमले के बारे में कुछ नहीं कहा है।

जिस जवान का शव मिला उसका नाम हिलाल अहमद भट है। वह अनंतनाग के मुखधमपोरा नौगाम का रहने वाला था। वह 8 अक्टूबर को कोकेरनाग के कजवान वन क्षेत्र में एक सैन्य अभियान के लिए गए थे। इसी दौरान वह लापता हो गया।

सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ने के लिए रातभर तलाशी अभियान चलाया। उनका शव आज अनंतनाग के सांगलान के जंगलों में मिला था। यह जवान चार साल पहले टेरिटोरियल आर्मी में शामिल हुआ था। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता हैं।