मध्य प्रदेश
Bhopal News Update : भोपाल में बदमाशों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा
Bhopal News Update : भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे है वही 3 बदमाशों ने ने एक युवक पर सरेराह जानलेवा हमला किया। वह बेसुध होने तक युवक पर लाठी-डंडों से मारते रहे युवक सड़क पर चिखता चिल्लता रहा यह वारदात हबीबगंज थाना इलाके में पॉश इलाके चार इमली की है। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने कहा कि ऋषि नगर निवासी रिंकू सिंह प्राइवेट काम करता है। रविवार दोपहर में उसका विवाद पांच नंबर इलाके में रहने वाले अजय, लखन और उनके साथियों से हो गया था। और उस समय लोगों ने समझाइश देकर देकर मामला शांत कराया था।
रंजिश को लेकर रात में चार इमली के दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने रिंकू सिंह को अजय, लखन और एक अन्य ने रोक लिया। उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। लाठी-डंडों से से पीटने लगे। बदमाश रिंकू को इतनी बेरहमी से पीट रहे थे कि आसपास से गुजरने वाले लोग डर के कारण पास तक नहीं पहुंचे।
युवक सड़क पर पड़ा रहा और आसपास के लोग गबरा गए और पास भी नही फिर हिम्मत दिखाकर पास आए तो बदमाश वहा से भाग निकले