Vijay Shah Mahila Congress Protest: मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर विवादों के घेरे में है।रतलाम में मंत्री विजय शाह ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं की जांच कराने को लेकर बयान दिया। अब इसाका लगातार विरोध हो रहा है।
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में इसको लेकर महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। कई जगहों पर मंत्री शाह का पुतला फूंका गया। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के नेतृत्व में भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से मंत्री विजय शाह के बंगले का घेराव करने के निकली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
[caption id="attachment_123360" align="alignnone" width="517"] विजय शाह के बंगले का घेराव करने के निकली महिला कांग्रेस[/caption]
शाह के इस्तीफे की मांग
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं का कहना है कि - ऐसा पहली पार नहीं हुआ है जब शाह ने महिलाओं के खिलाफ ऐसा बोला हो, वो पहले भी सोफिया कुरैशी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर चुके है। कांग्रेस मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस वैन में भर लिया। थोड़ी देर बाद महिला कांग्रेस नेत्रियों को पीसीसी छोड़ दिया गया।
[caption id="attachment_123361" align="alignnone" width="514"] मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग[/caption]
Vijay Shah Mahila Congress Protest: शाह का बयान
बता दे कि, कैबिनेट मंत्री डॉ. विजय शाह ने 14 दिसंबर 2025 को रतलाम जिले में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान यह बयान दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को करोड़ों रुपए दे रही है, इसलिए लाड़ली बहनों को CM के सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहिए। जो महिलाएं कार्यक्रम में नहीं आएंगी, उनके लाभार्थी दस्तावेजों को ‘पेंडिंग’ रखा जा सकता है।
https://youtu.be/EydXNuXqDa8?si=X8vgqFgH5BvWPMAe
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि महिलाएं कार्यक्रम में आती हैं, तो उनकी सहायता राशि में 250 रुपए की वृद्धि दी जा सकती है।
झड़प, वाटर केनॉन..MP में कांग्रेस की हुंकार, पटवारी समेत कांग्रेस नेता गिरफ्तार
MP Congress Protest: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ ED नई FIR दर्ज करेगी।
जीतू पटवारी को किया गिरफ्तार
बता दे कि, नेशनल हेराल्ड मामला BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से जुड़ा है। पूरी खबर...