लाडली बहनों की आज आएगी 33वीं किस्त, सीएम डॉ मोहन खंडवा से राशि करेंगे ट्रांसफर
Ladli Behna Scheme: मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज जारी होगी।इंतजार कर रही बहनों के के लिए खुशखबरी है।आज फरवरी माह की किस्त खंडवा जिले के पंधाना से मुख्यमंत्री डॉ, मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1800 करोड़ की राशि ट्रांसफर करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। वही पंधाना विधानसभा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 600 करोड़ों रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों लोकपर्ण और भूमि पूजन भी करेंगे।
[caption id="attachment_134216" align="alignnone" width="1180"]पंधाना विधायक छाया मोरे ने बताया कि, 14 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मेरे विधानसभा पंधाना आ रहे है। जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री पंधाना से ही प्रदेश की लाडली बहना योजना की राशि का विवरण करेंगे। इसके अलावा पंधाना विधानसभा में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए के विकास कार्यों लोकपर्ण और भूमि पूजन भी करेंगे।
इन विकास कार्यों का करेंगे लोकपर्ण व भूमि पूजन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 301.41 करोड़ रूपए लागत से निर्मित भाम सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
37 करोड़ रूपए लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय पंधाना का लोकार्पण भी करेंगे।
11.06 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन पंधाना का लोकार्पण करेंगे ।
Ladli Behna Scheme: 2.90 करोड़ रूपए लागत से निर्मित होने वाले पंधाना बस स्टैण्ड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
लाडली बहना योजना की शुरुआत कब हुई थी?
लाडली बहना योजना की घोषणा मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार ने 28 जनवरी, 2023 को की थी और इसे मार्च 2023 से शुरू किया गया था, जिसके तहत पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, और बाद में राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹1250 और फिर ₹1500 कर दी गई है.
READ MORE: MP में चली ‘तबादला एक्सप्रेस’, आधी रात 11 IAS–4 SAS अफसर इधर से उधर, मनीष सिंह फिर जनसंपर्क के मुखिया