मध्य प्रदेश

किसानों के खातों में आज आएगी 200 करोड़ रुपये की राशि .. CM मोहन करेंगे ट्रांसफर

Soybean Bhavantar Rashi Payment Program: मध्य प्रदेश के किसानों को लिए आज एक बड़ा दिन है.. आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित सोयाबीन भावांतर राशि भुगतान कार्यक्रम में शामिल होंगे. [caption id="attachment_131157" align="alignnone" width="300"] मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव[/caption] कार्यक्रम में शामिल होकर वे 1.17 लाख सोयाबीन उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 200 करोड़ रुपये की राशि एक क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे.

थीम 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश

बता दें की यह भावांतर योजना की चौथी किस्त है.. जो बाजार मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर की भरपाई करती है. जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हो रहा है.. जिसकी थीम 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' है.

Soybean Bhavantar Rashi Payment Program: 7 लाख 10 हजार किसानों को इसका लाभ मिल चुका

सीएम मोहन यादव ने कहा कि.. सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने पर फोकस कर रही है. और अब तक प्रदेश के 7 लाख 10 हजार किसानों को इसका लाभ मिल चुका है.

मल्हारगढ़ को देंगे विकास कार्यों की सौगातें

बता दें की प्रदेश में अब तक कुल 7 लाख 10 हजार किसानों को 1492 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का भुगतान किया जा चुका है.. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में 69.50 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे.

यातायात सुविधा सुदृढ़ होगी

Soybean Bhavantar Rashi Payment Program: जिसमें 51.91 करोड़ रुपए की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर स्थित मल्हारगढ़ 4-लेन फ्लाई-ओवर का भूमि-पूजन, 5.53 करोड़ रुपए की लागत से पिपलिया मंडी समपार रेलवे अंडर ब्रिज का भूमि-पूजन एवं 2.06 करोड़ रुपए की लागत से मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे.