शिवपुरी में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्

आंधी से भड़की नरवाई की आग...:जली 100 बीघा फसल और 55 मवेशी जिंदा जले

शिवपुरी शहर और ग्रामीण इलाकों में महज 15 मिनट में तबाही मच गई है। बता दें कि 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। इसके बाद तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।  करैरा के बांसवेरा में हुई। यहां खाना परोस रही मां कमलेश परमार (63) और खाना खा रहा बेटा कुलदीप उर्फ पिंटू परमार (34) छत गिरने से मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और फर्शी पत्थर हटाकर दोनों को जिंदा बाहर निकाला। शिवपुरी में पोलो ग्राउंड की बाउंड्रीवाल गिर गई, इसकी चपेट में आकर चार युवक घायल हो गए।

आंधी में भड़की आग

नरवर तहसील के सिमरिया, इमलिया और पारागढ़ गांवों में कुदरत का कहर आग बनकर बरसा। गेहूं की नरवाई में लगी आग को आंधी ने पंख दे दिए, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। किसानों का लगभग 100 बीघा में खड़ा लहसुन जलकर राख हो गया, वहीं 100 से ज्यादा भूसे और कंडों के कूप जल गए।

चूल्हे की चिंगारी से 18 मकान खाक

जिले की भीमपुर तहसील के बर्राढाना गांव में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के बीच चूल्हे से उठी एक चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया, जिससे 18 मकान जलकर खाक हो गए। आग की लपटों के बीच तीन गैस सिलेंडरों में हुए जोरदार धमाकों ने पूरे गांव में दहशत फैला दी।

इस हृदय विदारक हादसे में 30 से अधिक बकरियां और 25 मवेशी खूंटे पर बंधे होने के कारण जिंदा जल गए।