मध्य प्रदेश

Mama Shivraj reached the cart: खजूर देख ठेले पर पहुंचे 'मामा' शिवराज, पन्नालाल को गले लगाकर दी प्यार की झप्पी

Mama Shivraj reached the cart: विदिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई.जहां शिवराज अचानक पिंड खजूर के ठेले पर पहुंचे,  दुकानदार मुन्नालाल से बातचीत की,  खरीदारी की और उसे गले लगाकर सम्मान दिया. इस भावुक पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Mama Shivraj reached the cart: पन्नालाल को मामा ने लगाया गले

विदिशा के माधवगंज चौराहे पर रोज़ की तरह पिंड खजूर का ठेला लगाकर रोज़ी‑रोटी कमाने वाले पन्ना के लिए आज का दिन खास बन गया. बिना किसी दिखावे के शिवराज सिंह चौहान अचानक उनके ठेले पर पहुंचे. न कोई खास प्रोटोकॉल बस आम लोगों को तरह पहुंच गए. शिवराज को सामने देख पन्नालाल हाथों में खजूर लेकर दौड़ा दौड़ा उनके पास पहुंचे. लेकिन शिवराज सिंह उसके ठेले के पास पहुंचे और भावताव किया फिर खूजर को तोलकर उसे पैसे दिया. पन्नालाल बार-बार पैसे लेने से इंकार करता रहा लेकिन शिवराज सिंह ने उसे पूरे पैसे दिए.

भावुक हुआ पन्नालाल

शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना से कुछ देर बातचीत की और उनकी मेहनत को खुले दिल से सराहा. उन्होंने कहा कि पन्ना शारीरिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद इमानदारी से मेहनत कर अपने परिवार का पालन‑पोषण कर रहे हैं.खरीदारी के बाद शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना को गले लगाकर सम्मान दिया. यह पल इतना भावुक था कि वहां मौजूद लोग भी इसे देर तक देखते रहे.

पन्नालाला को शिवराज ने दिया तोहफा

गले लगने के दौरान शारिरिक रुप से कमजोर पन्ना ने शिवराज सिंह से ई बाइक की मांग की. और शिवराज ने भी तत्काल मौके पर अधिकारियों को पन्ना की व्यावस्था करने के निर्देश दिए.