मध्य प्रदेश
Satna incident: सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में आगजनी की सनसनीखेज वारदात, दुकानदार गंभीर रूप से झुलसे
Satna incident: सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत ग्राम दिदौंध में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के ही आदतन अपराधी बताए जा रहे बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी ने कथित तौर पर प्रियंका किराना स्टोर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते दुकान आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
[caption id="attachment_114218" align="alignnone" width="300"] Satna incident[/caption]
Satna incident[/caption]
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपी देर रात दुकान के आसपास घूमते नजर आए थे। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना की गई है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कारणों की पुष्टि नहीं की है।