मध्य प्रदेश में निगम मंडल नियुक्तियों की श्रृंखला

राम निवास रावत को बड़ी जिम्मेदारी, वन विकास निगम के बने अध्यक्ष

भोपाल के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत

मध्य प्रदेश निगम मंडल में नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि MP वन विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। 

भोपाल के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत

राज्य शासन ने मध्य प्रदेश राज्य वन विकास लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 94 की शक्तियों का उपयोग करते हुए रामनिवास रावत को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

उनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा

जानकारी के अनुसार हाल ही में केपी यादव को मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल 2 साल का रहेगा।  वहीं मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन और लॉजिस्टिक्स सर्विसेज का अध्यक्ष संजय नगाईज को नियुक्त किया गया था। उनका अध्यक्ष के तौर पर 3 साल का कार्यकाल रहेगा। इसे लेकर खाद्य आपूर्ति नागरिक और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

READ MORE: Bhajanlal Sharma meets Tulchharam Ji Maharaj: सीएम भजनलाल शर्मा ने ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति तुलछाराम जी महाराज से की भेंट, प्राप्त किया स्नेहाशीष