मध्य प्रदेश

Pulse Polio Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

Pulse Polio Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 12 अक्टूबर को अपने निवास से तीन दिवसीय (12 से 14 अक्टूबर) पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 12 छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो-दो बूंदें पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत प्रदेश के 18 चयनित जिलों में 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 39.19 लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। [caption id="attachment_110671" align="alignnone" width="300"] Pulse Polio Campaign:[/caption]

Pulse Polio Campaign: उन्मूलन हर नागरिक का कर्तव्य

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पोलियो की दो बूंदें न केवल एक बच्चे को जीवनभर के लिए सुरक्षित करती हैं, बल्कि यह एक स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव भी रखती हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पोलियो जैसी बीमारी किसी बच्चे को जीवनभर के लिए पराश्रित बना सकती है, इसलिए इसका उन्मूलन हर नागरिक का कर्तव्य है।

एक भी बच्चा छूट न जाए

अभियान के दौरान प्रदेश के 18 जिलों में 64,000 से अधिक वैक्सीनेटर, 24,000 से अधिक पोलियो बूथों के माध्यम से सेवा देंगे। साथ ही घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ताकि एक भी बच्चा छूट न जाए।

सशक्त भारत" के संकल्प को साकार कर सकेंगे

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रदेश ‘पूर्णतः पोलियो मुक्त मध्यप्रदेश’ बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस अभियान में जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हर नागरिक का सहयोग मिलने पर ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "स्वस्थ और सशक्त भारत" के संकल्प को साकार कर सकेंगे।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. सौरभ पुरोहित, अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Pulse Polio Campaign: पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शामिल जिले

अनूपपुर, बैतूल, भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर और नीमच।