भोपाल में प्रदर्शन...पत्रकार के साथ मारपीट हुई थी
भोपाल पत्रकार मारपीट: मध्यप्रदेश के भाोपाल के पॉलटेकनिक चौराहा पर प्रदर्शन किया गया काफी संख्या में लोग मौजूद थे
भोपाल पत्रकार मारपीट: सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आष्टा में पत्रकार प्रमोद शर्मा के साथ हुई घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के माध्यम से इसकी निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
Also Read-बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार…पुतला दहन कर जताया आक्रोशMP News : जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाररत पत्रकार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और उन्हें सर्वोत्तम उपचार शासन के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए भोपाल कलेक्टर को भी निर्देश दिया है।
Also Read-Pashupatinath Mandir MP: मंदसौर में है एकमात्र अष्टमुखी पशुपतिनाथ मंदिर! https://www.youtube.com/shorts/BTyjI3gsL1E?feature=shareभोपाल पत्रकार मारपीट : जिले के आष्टा में पिछले दिनों एक प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए थे, जिसके बाद उन पर पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था।
बताया जाता है कि इस घटना की रिपोर्टिंग करने आष्टा पहुंची टीम के साथ कवरेज करने को लेकर विवाद हो गया और इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने कैमरामैन से कैमरा छीन लिया और रिपोर्टर के साथ मारपीट की