मध्य प्रदेश
Maihar: पीएमश्री कन्या स्कूल का बेरहम प्रिंसिपल! छात्राओं को बेरहमी से पीटा, एक बेहोश-दूसरी का हाथ टूटा
principal beats school girls maihar: मध्यप्रदेश के मैहर जिले के रामनगर में स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में एक शर्मनाक घटना सामने आई। स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं को बेरहमी से पीटे जाने की खबर से पूरा इलाका सन्न रह गया। प्रिंसिपल की इस बर्बर हरकत से न सिर्फ छात्राएं, बल्कि पूरा स्टाफ भी दहशत में है।
डंडे से पीटा, एक छात्रा बेहोश, दूसरी का हाथ टूटा
सूत्रों के अनुसार, प्रिंसिपल ने कक्षा 10वीं की तीन छात्राओं पर डंडे से हमला किया। इस हमले में एक छात्रा बेहोश हो गई और उसके जबड़े लॉक हो गए। वहीं, दूसरी छात्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया। छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव