अन्य

पीथमपुर की एनवायरो कंपनी में जोरदार धमाका,गिरे घरों के बर्तन

PITHAMPUR DHAMAKA: पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-2 में रामकी एनवायरो कंपनी में 3 धमाके हुए। धमाकों की गूंज लगभग 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई। बता दें कि विस्फोटों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कंपनी के निकटवर्ती तारपुरा और बजरंगपुरा गांवों में लोगों ने झटके महसूस किए। लोगों ने बताया कि धमाकों के कारण उनके घरों में रखे बर्तन और टेलीविजन तक स्टैंड से नीचे गिर गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

[caption id="attachment_147177" align="alignnone" width="1192"] पीथमपुर की एनवायरो कंपनी में जोरदार धमाका,गिरे घरों के बर्तन[/caption]

PITHAMPUR DHAMAKA: धमाके के कारणों का पता लगाया जा रहा

CSP रवि सोनेर ने बताया कि हम घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। फिलहाल किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। रामकी एनवायरो में ब्लास्ट मामले में थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा था।

PITHAMPUR DHAMAKA: भोपाल गैस कांड का जलाया था कचरा

रामकी एनवायरो कंपनी का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले साल यह कंपनी भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे को जलाने के कारण देशभर में चर्चा का विषय बनी थी। कचरा प्रबंधन और निपटान का कार्य करने वाली इस कंपनी में हुए इन धमाकों ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।