Pachmarhi hotel blast: मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी के एक लग्जरी होटल में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक ही परिवार के 4 पर्यटक और एक कुक घायल हुए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
एक परिवार के 4 लोग घायल
घटना पचमढ़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सिनेरिटी होटल में सुबह करीब 8.30 बजे सिलेंडर में ब्लस्ट हुआ। जिससे होटल में रुके महाराष्ट्र के बुलढाना के एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। होटल का एक कुक भी बुरी तरह से झुलस गया।
[caption id="attachment_131941" align="alignnone" width="460"]
सिलेंडर में ब्लस्ट[/caption]
Pachmarhi hotel blast: घायलों का इलाज जारी
धमाका इतना भयानक था कि होटल से 20 मीटर दूर तक इसका असर हुआ। वहीं घटना में होटल को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का इलाज जारी है।
कांग्रेस नेता का कर रहा संचालन
Pachmarhi hotel blast: बताया जा रहा है कि होटल किराये पर चल रहा था। इस होटल का मालिक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा है। वहीं इस होटल को कांग्रेस नेता का भाई तुषार जायसवाल किराये पर लेकर संचालन कर रहा था। साथ ही होटल से एक कमर्शियल सिलेंडर भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।