CM डॉ. मोहन यादव ने सुनी चाय कैफे में 'मन की बात', जनता से की मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीआईपी रोड स्थित चाय कैफे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" सुना।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मन की बात का श्रवण करने के पश्चात रेस्टोरेंट में आमजन, युवाओं और बच्चों से आत्मीय भेंट कर संवाद किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मन की बात का श्रवण करने के पश्चात रेस्टोरेंट में आमजन, युवाओं और बच्चों से आत्मीय भेंट कर संवाद किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में देश की वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश दिया। चुनावी हलचल के बीच भी उन्होंने जनता की भागीदारी और उपलब्धियों को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने साफ कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास का हथियार माना है और आज वैज्ञानिकों की मेहनत से देश का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की रीढ़ बन चुका है।
स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश
पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों की छुट्टियों का है और सभी बच्चों को चाहिए कि वे अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद लें।पीएम मोदी ने बच्चों से यह भी अपील की कि वे सिर्फ मनोरंजन ही न करें, बल्कि इस दौरान कुछ नया सीखने की कोशिश भी करें। उन्होंने कहा कि छुट्टियों का सही उपयोग बच्चों के विकास में मदद कर सकता है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर देता है।
पारंपरिक खाद्य संस्कृति पर चर्चा
पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में भारत के डेयरी सेक्टर और पारंपरिक खाद्य संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में खाने-पीने की परंपरा सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और पहचान का हिस्सा भी है। इसी परंपरा का एक अहम हिस्सा भारतीय चीज भी है। पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारतीय चीज ब्रांड्स ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। इस उपलब्धि की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई।
जनगणना पूरे देश की साझा जिम्मेदारी- पीएम मोदी
उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में लोग खुद से अपनी जानकारी भर चुके हैं, वहां अब जनगणना कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर सूची बनाने का काम भी शुरू हो गया है। अभी तक करीब 1.2 करोड़ परिवारों का यह काम पूरा किया जा चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि जनगणना सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह पूरे देश की साझा जिम्मेदारी है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।