मध्य प्रदेश
MP White Tiger Transfer: ग्वालियर से बिलासपुर जाएगा सफेद बाघ, बदले में मिलेंगे लोमड़ी और भालू
MP White Tiger Transfer 2025: एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत होगी अदला-बदली
MP White Tiger Transfer 2025: मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित राजीव गांधी प्राणी उद्यान (Gwalior Zoo) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यहां से 'चंबल का गौरव' माने जाने वाला सफेद बाघ अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जियोलॉजिकल पार्क भेजा जा रहा है। इस बदलाव के तहत ग्वालियर को बदले में देसी भालू, मादा लोमड़ी और चौसिंगा हिरण मिलेंगे।इस एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम का उद्देश्य दुर्लभ प्रजातियों का संरक्षण, प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा और जेनिटिक सुधार है।क्या है एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम?
एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम भारत सरकार द्वारा अनुमोदित योजना है, जिसके तहत चिड़ियाघर आपसी सहमति से जानवरों का अदान-प्रदान करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य:
प्रजातियों के बीच नेचुरल बर्थिंग (Natural Breeding) को बढ़ावा देना जेनेटिक दोष को रोकना चिड़ियाघर में जानवरों की संख्या का संतुलन बनाए रखनाग्वालियर से कौन जाएगा, और क्या मिलेगा
| ग्वालियर से जाने वाला जानवर | बदले में आने वाले जानवर |
| 2 वर्षीय सफेद बाघ का शावक | 1 देसी भालू |
| 3 मादा लोमड़ी | |
| 2 चौसिंगा (बारहसिंघा जैसी प्रजाति) |
जानवरों की अदला-बदली कब होगी?
22 जून 2025 को सफेद बाघ को एक विशेष कंटेनर बॉक्स में ग्वालियर से बिलासपुर रवाना किया जाएगा।उसी कंटेनर से बिलासपुर से जानवरों को ग्वालियर लाया जाएगा।प्रक्रिया की सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।