मध्य प्रदेश
mp voter list update 2025: MP में हट सकते हैं 41.8 लाख वोटर, जानें आपका लिस्ट में नाम सुरक्षित है या नहीं
18 दिसंबर तक पूरी हुई मतदाता सूची का सत्यापन
mp voter list update 2025: मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग ने पिछले महीने एक बड़ा काम पूरा किया है। राज्य के 5.74 करोड़ मतदाताओं की सूची का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन (SIR) किया गया। लगभग 65 हजार बूथ लेवल अधिकारी इस अभियान में लगे रहे। अब इसकी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसके आधार पर आगामी महीने में संभावित बदलाव सामने आएंगे।mp voter list update 2025: इतने नाम हट सकते हैं?
राज्य में कुल 41.8 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने की संभावना है। इसमें शामिल हैं:- 8.4 लाख मृत मतदाता
- 8.4 लाख अनुपस्थित या न मिलने वाले
- 22.5 लाख ऐसे मतदाता जो दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके
- 2.5 लाख मतदाता जिनके कई पते सूचीबद्ध हैं
नोटिस पर हैं 9 लाख मतदाता
SIR में लगभग 9 लाख मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनकी जानकारी पुराने रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती। ऐसे लोगों को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा और 11 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई एक जमा करने के लिए कहा जाएगा। अगर ये दस्तावेज नहीं दिए गए तो फरवरी में अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम हट सकता है।बड़े शहरों की स्थिति
- भोपाल: 21.25 लाख रजिस्टर्ड मतदाता; 4.3 लाख (20.23%) नाम हट सकते हैं
- इंदौर: 28.67 लाख मतदाता; 4.4 लाख (15.34%) नाम हटेंगे
- ग्वालियर: 16.49 लाख मतदाता; 2.5 लाख (15.16%) नाम हटने की संभावना
- जबलपुर: 19.25 लाख मतदाता; 2.4 लाख नाम हटाए जा सकते हैं