मध्य प्रदेश

Police Seva Samagam MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया पुलिस सेवा समागम का शुभारंभ..

Police Seva Samagam MP:  भोपाल के मिंटो हॉल में भारतीय पुलिस सेवा संघ मध्य प्रदेश ने भारतीय पुलिस सेवा समागम का आयोजन किया. जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया. [caption id="attachment_128490" align="alignnone" width="300"] सीएम मोहन यादव[/caption]

Police Seva Samagam MP:cm डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

बता दें की कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिले के IPS अधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर DGP कैलाश मकवाना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. जहा समागम को संबोधित करते हुए.. डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने नक्सलवाद को समाप्त करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है. Also Read-cm mohan yadav announcement :अब पंचायत प्रतिनिधि करेंगे स्कूलों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री ने दिए बड़े अधिकार

Police Seva Samagam MP: अधिकारियों के समन्वय से संभव किया गया

[caption id="attachment_128492" align="alignnone" width="300"] मेंटो हॉल[/caption] और जो कार्य कभी नामुमकिन नजर आता था, उसे पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारियों के समन्वय से संभव किया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि.. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई, कई बड़े एनकाउंटर हुए और डायल-112 सेवा की शुरुआत कर त्वरित पुलिस सहायता को मजबूत किया गया.

अनुशासन के लिए पुलिस को जाना जाता है

[caption id="attachment_128493" align="alignnone" width="300"] CM DR MOHAN[/caption] कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि.. पुलिस का समाज में विशेष महत्व है और अनुशासन के लिए पुलिस को जाना जाता है. साथ ही उन्होंने कहा कि.. 2025 का वर्ष प्रदेश के लिए उपलब्धियों से भरा रहा है, विशेषकर नक्सलवाद के खात्मे को एक बड़ी सफलता रही. Also Read-CM DR MOHAN YADAV: CM मोहन यादव श्री महाकाल महोत्सव..

पुलिस बल और अधिक सशक्त होगा

मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि “यदि हनुमान जी को जामवंत का मार्गदर्शन नहीं मिलता, तो वे समुद्र नहीं लांघ पाते इसी तरह वरिष्ठों का अनुभव हमारे लिए मार्गदर्शक होता है।”मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में हर साल साढ़े सात हजार पदों पर पुलिस भर्ती की जाएगी, जिससे पुलिस बल और अधिक सशक्त होगा.