मध्य प्रदेश

IPL 2026 में MP के खिलाड़ियों का जलवा, करोड़ो में बिके वेंकटेश और मंगेश

IPL 2026 MP Players: IPL 2026 के लिए ऑक्शन हो चुका है। इस बार IPL 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी जलवे बिखरेंगे। IPL की अलग-अलग टीमों में इस बार मध्य प्रदेश के 12 खिलाड़ी खेलेंगे। MP के खिलाड़ी 30 लाख रुपए से 7 करोड़ रुपए तक में बिके हैं। 

MP के खिलाड़ियों का जलवा

सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करे तो इंदौर के वेंकटेश अय्यर 7 करोड़ रुपए में बिके। वहीं, ट्रक ड्राइवर के बेटे मंगेश यादव पर भी इस बार IPL खेलते नजर आएंगे। RCB ने IPL के लिए मध्य प्रदेश के 3 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इसमें इंदौर के कप्तान रजत पाटीदार, ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और छिंदवाड़ा के ऑलराउंडर मंगेश यादव शामिल हैं।  [caption id="attachment_122949" align="alignnone" width="589"] इंदौर के वेंकटेश अय्यर 7 करोड़ रुपए में बिके[/caption]

अय्यर 7 करोड़ में बिके

IPL 2026 MP Players: RCB वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में वह KKR के लिए 23.75 करोड़ रुपए में खेले थे। लेकिन उनकी गिरती फॉर्म को देखते हुए यह एक बड़ी गिरावट है। वहीं मंगेश यादव को 5.20 करोड़ में बैंगलुरू ने खरीदा।  [caption id="attachment_122951" align="alignnone" width="592"] मंगेश यादव[/caption]

इन टीमों में खेलेंगे MP के खिलाड़ी

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अक्षत रघुवंशी को 2.20 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार को 30 लाख में खरीदा। पहली बार IPL में खेलने का मौका दिया है।  रीवा के कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख में खरीदा। कुलदीप फास्ट बॉलर है और पहले भी IPL खेल चुके है।  मध्य प्रदेश के पहले से ही IPL में खेल रहे खिलाड़ी आवेश खान (LSG) और अनिकेत वर्मा (SRH) अब इन नए खिलाड़ियों के साथ मिलकर खेलेंगे।

IPL 2026 MP Players: अरशद है कप्तान

भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेलने वाले अरशद खान और अनिकेत वर्मा को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया। SRH ने अनिकेत वर्मा को रिटेन किया है, जबकि Gujarat Titans ने अरशद खान को रिटेन किया है। अरशद खान भोपाल लेपर्ड्स के कप्तान भी हैं।