MP Anganwadi Bharti 2025: MP में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,500 पदों पर बंपर भर्ती
MP Anganwadi Bharti 2025: 10 दिन में करना होगा ऑनलाइन आवेदन
MP Anganwadi Bharti 2025: मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD MP) ने राज्य भर में 19,500 से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2,027 और आंगनबाड़ी सहायिका के 17,477 पद शामिल हैं। यह भर्ती MP Online पोर्टल के माध्यम से की जा रही है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिनों के अंदर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस अवसर पर सभी नवचयनित महिला पर्यवेक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
पदों का विवरण (Post-Wise Vacancy)
| पद का नाम | रिक्तियां |
| आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | 2,027 |
| आंगनबाड़ी सहायिका | 17,477 |
| कुल पद | 19,504 |
जिलेवार प्रमुख वैकेंसी (Top District-Wise Vacancies)
झाबुआ: सहायिका के 890 पद अलीराजपुर: सहायिका के 839 पद शिवपुरी: कार्यकर्ता के 95 पद सागर: कार्यकर्ता के 66 पदयोग्यता व पात्रता (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम हायर सेकेंडरी (12वीं पास)
आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष निवास प्रमाण: जिस ग्राम पंचायत या वार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहीं का स्थायी निवासी होना अनिवार्य अन्य: आवेदक महिला को उसी केंद्र के लिए पात्र माना जाएगा जहां पद रिक्त हैआवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे आवेदन करें MP Online चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन शुल्क: ₹100 + 18% GST आवेदन MP Online के कियोस्क या स्वयं पोर्टल पर जाकर करेंऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आवेदन शुरू: नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिन के भीतर महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions) किसी भी जिले में चल रहे न्यायिक विवाद या केस होने की स्थिति में नियुक्ति प्रक्रिया न्यायालय के निर्णय के अधीन रहेगी आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों को स्कैन कर तैयार रखें आवेदन भरने से पहले आधिकारिक गाइडलाइन और विज्ञप्ति ध्यान से पढ़ेंमुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 11,400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले ही चालू है और अब यह महिलाओं को रोजगार देने की बड़ी पहल है।