राज्यमंत्री टेटवाल ने दी सारंगपुर स्टेशन को सौगात, दो ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ
Gautam Tetwal Sarangpur Station: भोपाल मंडल के सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर 18 फरवरी को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राजमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर उज्जैनी एक्सप्रेस का सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने अपने क्षेत्र में रेलवे द्वारा किये गए विकास कार्यो के संबंध में नागरिकों को संबोधित किया। साथ ही ट्रेन संचालन करने वाले लोको पायलट को साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सारंगपुर नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल और अन्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि के साथ रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक अभिराम खरे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह बरेडिया, और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे।
Gautam Tetwal Sarangpur Station: ये ट्रेनें रुकेगी
18 फरवरी से गाड़ी संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस शाम 7.38 बजे और 19 फरवरी से गाड़ी संख्या 14310 योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस का सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
यात्रियों को मिली सुविधा
लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव से स्थानीय यात्रियों को न केवल सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे लगातार यात्रियों के लिए सेवाओं में सुधार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है। भोपाल रेल मंडल द्वारा की गई इस पहल से न केवल यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।