मध्य प्रदेश

मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे

Mohan Sarkar: बड़वानी। डॉ. मोहन यादव सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक सोमवार को नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में आयोजित हो रही है। मुख्यमंत्री हेलिपैड से सीधे शिखरधाम पहुंचे और 800 वर्ष पुराने भीलट देव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, गौतम टेटवाल और विजय शाह सहित कई मंत्री मौजूद रहे।

[caption id="attachment_138087" align="alignnone" width="1179"] सीएम डॉ मोहन यादव[/caption] [caption id="attachment_138090" align="alignnone" width="1179"] सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे[/caption]

मंदिर में दर्शन के बाद कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई

मंदिर में दर्शन के बाद कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई, जिसमें 25 से अधिक मंत्रियों के शामिल होने की जानकारी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जनजातीय समुदाय से संवाद करेंगे और जुलवानिया के भगोरिया हाट में भी भाग लेंगे।

शिखरधाम में भीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ के गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का रूप दिया गया है। यहां कृषि प्रदर्शनी, ग्रीन रूम, कैबिनेट हॉल और भोजनशाला के लिए विशाल एसी डोम शेड तैयार किए गए हैं।

आदिवासी जैकेट पहनकर महिलाओं के साथ लोकनृत्य भी किया

Mohan Sarkar: रविवार को प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की थी। आगमन के दौरान आदिवासी लोककलाकारों ने पारंपरिक स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री टेटवाल ने आदिवासी जैकेट पहनकर महिलाओं के साथ लोकनृत्य भी किया, जिसका दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।

यह प्रदेश की छठी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक है। बैठक में निमाड़ अंचल के सात जिलों—खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और आलीराजपुर—पर विशेष फोकस रहेगा। सरकार का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर कृषि विकास, सिंचाई, मसाला फसलों को बढ़ावा और किसानों की आय बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है।