मध्य प्रदेश
Model Death: मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत पर आया नया अपडेट...
Model Death: भोपाल में मॉडल खुशबू वर्मा की संदिग्ध मौत अब हत्या और लव जिहाद के कोण से जुड़ती नजर आ रही है। 27 वर्षीय खुशबू की मौत के मामले में आरोपी कासिम अहमद पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं।
[caption id="attachment_116718" align="alignnone" width="300"] Model Death[/caption]
Model Death[/caption]
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि खुशबू गर्भवती थी और फैलोपियन ट्यूब फटने से आंतरिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई। शरीर पर चोट के निशान, चेहरे पर सूजन और प्राइवेट पार्ट्स पर मारपीट के संकेत भी मिले हैं..
Model Death: घटना की शुरुआत 10 नवंबर को हुई थी, जब कासिम और खुशबू उज्जैन दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में खुशबू को तेज दर्द हुआ, जिसके बाद कासिम उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल लेकर आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही कासिम ने खुशबू की मां को फोन कर कहा, “खुशबू मर गई, बॉडी अकड़ गई है।”