Satna Pratima Bagri Road Quality: मध्य प्रदेश के सतना जिले में लोक निर्माण विभाग की लीपापोती उजागर हुई है। इसकी पोल तब खुली जब राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने निरीक्षण किया।
पैर लगाते ही उखड़ी सड़क
दरअसल, सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकली नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एक सड़क की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल ठेकेदार का अनुबंध रद्द करने और निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
Satna Bagri Road Quality: निर्माण कार्य में अनियमितताएं
घटना कोठी तहसील के पोड़ी-मनकहरी मार्ग पर हुई, जहां हाल ही में नई सड़क बनाई गई। जब मंत्री बागरी पहुंची और सड़क पर पैर लगाते ही सड़क उखड़ गई। उसके साइड का हिस्सा सड़क से आसानी से अलग हो गया। जिससे निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
https://youtube.com/shorts/Zmy_68fOLTo?si=PV0OtLjAoqXq-Sxk
घटिया सामग्री का निर्माण
बता दे कि, लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण के नाम पर केवल खानापूर्ति कर दी गई। सड़क पर बिछाई गई डामर की परत न तो निर्धारित मोटाई की है और न ही गुणवत्ता मानकों पर खरी उतर रही थी। कई जगहों पर सड़क उखड़ती हुई दिखी, जिससे घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार किया गया है।
कार्यपालन यंत्री से मांगा जवाब
Satna Bagri Road Quality: निरीक्षण के दौरान, मंत्री प्रतिमा बागरी ने कार्यपालन यंत्री B.R. सिंह से जवाब मांगा, तो उन्होंने मामले को कमतर आंकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि “कुछ हिस्सों को अस्वीकृत किया गया है,” मंत्री ने मौके पर ही इसे गंभीर लापरवाही बताया।