मध्य प्रदेश

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

Mahashivratri: इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन व दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं। साथ ही शिव बारात भी निकाली जाती है, जिसका विशेष महत्व होता है।

[caption id="attachment_134366" align="alignnone" width="1183"] महाशिवरात्री पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी बधाई[/caption]

महाशिवरात्री के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर देश-प्रदेश वासियों को महाशिवरात्री की बधाई दी. सीएम ने लिखा की

ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

भगवान भोलेनाथ की भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

देवाधिदेव महादेवजी से प्रार्थना है कि हम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

।। ॐ नमः शिवाय।।

[caption id="attachment_134369" align="alignnone" width="1183"] सीएम का पोस्ट[/caption]

Mahashivratri: महाशिवरात्रि 2026 तिथि

फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है। इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मान्य होगी।

व्रत पारण समय

महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक किया जाएगा।

महाशिवरात्रि का भोग मौसमी फल बेर मिठाई साबूदाना खिचड़ी पंचामृत दूध और गुड़