मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में गेहूं उपार्जन ने रि

मध्य प्रदेश ने गेहूं उपार्जन में रिकॉर्ड बनाया, 4.5 लाख टन से अधिक खरीदी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप इस साल को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ को रूप में मनाया जा रहा है, जिसका सार्थक प्रभाव उज्जैन जिले में गेहूं उपार्जन के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है । जिले ने अब तक गेहूं खरीदी के मामले में पूरे मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है 

गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी की जा चुकी

इसको लेकर उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में जिले के करीब 200 केंद्रों पर उपार्जन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है । जिले में कुल 1 लाख 25 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 75 हजार से अधिक किसान अपनी उपज बेच चुके है ।और अब तक 4.5 लाख टन से अधिक गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी की जा चुकी है।

अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े

बता दें कि पारदर्शिता और गति बनाए रखने के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया को भी तेज किया गया है। अब तक किसानों के खातों में 450 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है। जहा कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला अधिकारी लगातार केंद्रों का दौरा कर रहे हैं ताकि किसानों को पेयजल, छांव और त्वरित तुलाई जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें और उन्हें अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।