मध्य प्रदेश में लू का प्रकोप, कई जिलों में अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा चढ़ा हुआ है, वहीं मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर-उज्जैन के साथ भोपाल, नर्मदापुरम में भी सूरज के तीखे तेवर हैं। 6 शहरों में पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया।
धार और अलीराजपुर शामिल
खजुराहो प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री रहा। रविवार को ग्वालियर समेत 22 जिलों में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। जिन जिलों में लू की चेतावनी है, उनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर शामिल हैं।
स्कूलों में भी छुट्टी घोषित
वहीं, बढ़ती गर्मी को देखते हुए इंदौर जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों और 8वीं तक के सभी स्कूलों में 27 से 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।ग्वालियर और उज्जैन के स्कूलों में भी 8वीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टी घोषित की है। वहीं, भोपाल के कुछ स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।
ग्वालियर-उज्जैन में 43 डिग्री पहुंचा
इससे पहले शनिवार को आसमान से जैसे आग बरसी। 6 शहरों में पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। छतरपुर जिले का खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।
बलपुर में तापमान 42.6 डिग्री
मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो के बाद रतलाम में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। दतिया-धार में 44.1 डिग्री, नौगांव-श्योपुर में 44 डिग्री, टीकमगढ़-मंडला में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री, खरगोन में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं, बड़े शहरों में ग्वालियर-उज्जैन में पारा 43 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री और जबलपुर में तापमान 42.6 डिग्री रहा।