मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा

आज मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया। जिसमें महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. कांग्रेस ने सदन का संबोधित करते हुए कहा कि माफी के साथ कहना चाहता हूं कि कांग्रेस भांग पी कर सो रही थी। आज 33 प्रतिशत आरक्षण की बात करते हैं लेकिन कांग्रेस को अपने पाप पर माफी मांगनी चाहिए कि 60 साल तक आरक्षण क्यों नहीं दिया। 

CM का कांग्रेस पर वार

CM ने कहा कांग्रेस पक्ष में होती तो परिसीमन का विरोध करती लेकिन विपक्ष में विरोध समझ नहीं आता कि कांग्रेस चाहती क्या है। कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती है। यह संवैधानिक बाध्यता है महिला आरक्षण लागू होगा तो परिसीमन करना पड़ेगा। महिला आरक्षण बिल गिरने के पाप के भागीदारी सभी विपक्षी दल है। अगर यह बिल पारित हो जाता तो मध्य प्रदेश में अभी 6 महिला सांसद हैं 6 की जगह 14 होती। अगर बिल पारित हो जाता तो मध्य प्रदेश में 114 सीट बहनों के लिए होती।

‘कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया’

मुख्यमंत्री ने कहा एक-दो बार नहीं 80 साल से कांग्रेस महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस चोरी के साथ सीना जोरी भी कर रही है। 42 वें संवैधानिक संशोधन पर रोक कांग्रेस ने लगाई थी। उस समय महिला प्रधानमंत्री थी, और उसे वक्त महिलाओं का हक महिला ने मारा था। सदन में बहनों का प्रतिनिधित्व बड़ा हो इसने राजघराने की नींव हिल जायेगी। CM डॉ यादव ने कहा OBC प्रधानमंत्री की सरकार गिरने का पाप भी कांग्रेस ने किया। हमारी पार्टी ने मध्य प्रदेश में कितने obc मुख्यमंत्री दिए उमा जी , बाबू लाल जी , शिवराज जी और अभी भी OBC मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में है।

‘बड़े पदों पर महिलाएं’

CM ने कहा हमारे 55 जिलों में 17 डीएम तो बहनें है इसके साथ ही कई प्रमुख पदों पर बहनों को बिठाया है,  यह हमारी बहनों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हैं। अक्सर हालात बदलते हैं , नहीं बदलती तो कांग्रेस और उसकी दृष्टि। लाडली बहना योजना में अभी लगभग 55 हजार करोड़ रुपए राशि बहनों को दे चुके हैं।