मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh: आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, रीवा को मिलेगी नई उड़ान सेवा का तोहफा

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आज सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह 10 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 10:30 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। [caption id="attachment_115860" align="alignnone" width="300"] Madhya Pradesh:[/caption]

क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा से दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह सेवा विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए राजधानी दिल्ली तक सीधी हवाई सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही जल्द ही रीवा से इंदौर के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी।

संगठन से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी

Madhya Pradesh: दोपहर 1 बजे सीएम नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें नर्मदा जल प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां संगठन से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे

इसी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष भी आज एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘गौरव यात्रा और उत्सव’ की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं

Madhya Pradesh: बता दें कि बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर और आलीराजपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। ये आयोजन जनजातीय गौरव और समाजिक समरसता के संदेश को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।