अन्य

CM डॉ मोहन यादव ने किया बाबा साहब को नमन, महू में भव्य आयोजन

CM Mohan Ambedkar: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा और समानता के जरिए महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को गति दी। 

क्या बोले CM?

CM ने कहा समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव आपने रखी, वह आज भी राष्ट्र निर्माण का पथ प्रशस्त कर रही है। वंचितों, शोषितों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए बाबा साहब का संघर्ष और विचार हम सभी के लिए जनकल्याण की आदर्श प्रेरणा का शाश्वत स्रोत हैं।

CM Mohan Ambedkar: महू में भव्य आयोजन

अंबेडकर जयंती पर इंदौर जिले के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में स्थित बाबा साहेब बीआर अंबेडकर की जन्मस्थली पर 14 अप्रैल को भव्य आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जबकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह के लिए स्मारक स्थल को आ सजाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन और पेयजल की व्यवस्थाएं की गई हैं। 

ठहरने-भोजन की सुविधा

भोजन की व्यवस्था स्वर्ग मंदिर परिसर में 14 अप्रैल शाम तक होगी, जबकि भिक्षुओं के लिए माहेश्वरी स्कूल में ठहरने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशालाओं, केन्ट बोर्ड स्कूलों के साथ-साथ 3 बड़े डोम भी तैयार किए गए हैं। इसके अलावा, अस्थायी शौचालय और जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की गई है, जिससे आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।