मध्य प्रदेश
करणी सेना ने कहा, कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।
Karni Sena protest CM House Bhopal : भोपाल में करणी सेना अपनी 10 मांगों को लेकर खुशीलाल ग्राउंड में विशाल क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन का आयोजन कर रही है। सम्मेलन में करणी सेना परिवार से जुड़े हजारों लोग शामिल हुए। करणी सेना के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।
प्रदर्शन के कारण और प्रतिक्रिया
करणी सेना ने अपने मांगपत्र में सामाजिक न्याय, युवाओं को रोजगार, क्षत्रिय समाज के अधिकारों को लेकर कई मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से उनकी आवाज़ को अनसुना किया जा रहा है, जो अब विस्फोटक रूप ले चुकी है। प्रशासन ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और आम जनता से संयम बरतने की अपील की है।EWS आरक्षण
क्रांति सम्मेलन में क्षत्रिय समाज ने EWS आरक्षण को 10% से बढ़ाकर 20% किए जाने की प्रमुख मांग की। गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने और अवैध तस्करी व हत्या पर कठोर कानून की मांग की गई। जनसंख्या के अनुपात में विधानसभा, लोकसभा और संगठनात्मक पदों पर उचित जगह मांगी गई। साथ ही एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग रोकने और गिरफ्तारी केवल जांच के बाद होने का प्रावधान हो, यह मांग भी की गई।
READ MORE :मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने बिहार चुनाव में शानदार प्रदर्शन कियाMSP का मुद्दा उठाया
क्षत्रिय समाज ने स्थायी भर्ती प्रणाली फिर शुरू करने और अग्नि वीरों को स्थायी सेवा और पेंशन देने की मांग भी की। सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी और नुकसान पर पूरा मुआवजा देने का मुद्दा भी उठाया।