मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों की समीक्षा
Jal Ganga Enhancement Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
[caption id="attachment_138932" align="alignnone" width="1187"]प्रारंभ हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान
19 मार्च से प्रदेशभर में प्रारंभ हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जिला कलेक्टर्स के साथ चर्चा कर अभियान की कार्य योजना को तय किया। पिछले वर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान में राज्य भर में उल्लेखनीय कार्य हुए। इस वर्ष जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इसे और प्रभावी और परिणाममूलक बनाना है।
Jal Ganga Enhancement Campaign: जलग्रहण क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलग्रहण क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाए, नदियों के उद्गम स्थलों के विकास और सघन पौधरोपण पर विशेष जोर दें। क्षिप्रा, बेतवा और गंभीर नदियों की पुनर्जीवन की योजना बनाएं।
जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा
Jal Ganga Enhancement Campaign: जल संरचनाओं के संवर्धन, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग के व्यापक विस्तार, नगरीय निकायों में जल संग्रहण संरचनाओं और हरित क्षेत्रों के विकास, नालों के शोधन, पौधरोपण को प्राथमिकता दी जाए।अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से जल संरक्षण को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।