मध्य प्रदेश

Jai Hind Sabha Jabalpur: जबलपुर से शुरू होगी कांग्रेस की 'जय हिंद सभा', राहुल या प्रियंका गांधी की संभावित मौजूदगी

बीजेपी नेताओं के बयानों पर कांग्रेस का पलटवार

Jai Hind Sabha Jabalpur: भारतीय सेना और महिलाओं को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। अब पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरेगी और देशभर में 'जय हिंद सभा' आयोजित करेगी। इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश के जबलपुर से 31 मई को की जाएगी।

 राहुल या प्रियंका गांधी हो सकते हैं शामिल

read more: 3 फीट का दूल्हा ढाई फीट की दुल्हन, मुंबई से आया दूल्हा इस विशेष सभा में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन और भी अधिक राजनीतिक रूप से अहम बन गया है। आयोजन के दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मध्य प्रदेश दौरा प्रस्तावित है, जिससे कांग्रेस के इस कार्यक्रम को बड़ा मंच मिलने की संभावना है।

कांग्रेस नेताओं की होगी बड़ी मौजूदगी

[caption id="attachment_83283" align="alignnone" width="338"] Jai Hind Sabha Jabalpur:[/caption] नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जानकारी दी कि जय हिंद सभा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद नकुलनाथ समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे। यह आयोजन पार्टी की एकजुटता और सेना के समर्थन में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाएगा।

सेना और नारी शक्ति का होगा सम्मान

जय हिंद सभा के माध्यम से कांग्रेस भाजपा नेताओं पर सेना और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोपों को जनता के सामने रखेगी। पार्टी का उद्देश्य है कि देश की सुरक्षा में लगे जवानों और महिलाओं की ताकत का सही सम्मान हो और उसे राजनीतिक रूप से हल्के में न आंका जाए।

 संभावित स्थल शहीद स्मारक गोलबाजार

Jai Hind Sabha Jabalpur: हालांकि सभा के आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन इसे जबलपुर के शहीद स्मारक गोलबाजार में करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। प्रशासनिक तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। read more: सोरेन ने आदिवासी हॉस्टल निर्माण के लिए किया भूमि पूजन, आदिवासी समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक पहल