बरगी बांध क्रूज मामला: घायल महिला से इलाज का पैसा लेने वाले नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द
मध्यप्रदेश के जबलपुर के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसा मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया गया है। बता दें कि हादसे में घायल महिला से प्राथमिक इलाज का पैसा लेने वाले निजी अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अस्पताल का 1 महीने के लिए लाइसेंस निलंबित किया गया है और नये मरीजों के भर्ती करने पर भी रोक लगा दी गई है।
हॉस्पिटल ने उपचार के नाम पर राशि वसूल की
जानकारी के अनुसार.. घायल सविता शर्मा से नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने उपचार के नाम पर राशि वसूल की गई थी। और अस्पताल ने पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन लगाने के लिए 4 हजार 700 रुपये लिए थे। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। 7 दिनों के अंदर जवाब नहीं देने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। नोबल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल गौर एरिया में संचालित हो रहा है.
read more: दो राज्यसभा सांसदों की विधानसभा चुनावों में हुई हार, तमिलनाडु से डॉ मुरुगन और केरल से जार्ज कुरियन