मध्य प्रदेश
MP IPS Officer Transfer: मोहन सरकार में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 50 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के एसपी बदले
मध्यप्रदेश में सोमवार को आधी रात के बाद 30 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। गृह विभाग से जारी इस आदेश में 13 जिलों के एसपी बदले हैं। इससे पहले सोमवार शाम को जारी आदेश में 20 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया था। इस सूची में 2 जिलों के एसपी बदले गए थे।
इस तरह सोमवार को दो आदेश में सरकार ने कुल मिलाकर 50 आईपीएस अफसरों के थोकबंद तबादले किए हैं। जिसमें कुल 15 जिलों के एसपी बदले हैं।
इससे पहले सोमवार शाम को गृह विभाग से जारी आदेश में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। इस लिस्ट में डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अशोकनगर और धार जिले के एसपी बदले गए हैं। अशोकनगर में राजीव कुमार मिश्रा और धार में मयंक अवस्थी नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
आधी रात बाद 30 अधिकारियों के तबादले
| जिला | नया एसपी | पहले पदस्थ |
| रीवा | शैलेंद्र सिंह चौहान | कमांडेंट 13वीं बटालियन, ग्वालियर |
| झाबुआ | शिवदयाल | 14वीं बटालियन, ग्वालियर |
| आलीराजपुर | रघुवंश कुमार सिंह | 5वीं बटालियन, मुरैना |
| उमरिया | विजय भागवानी | एआईजी पीएचक्यू |
| सीधी | संतोष कोरी | एसपी रेल इंदौर |
| नर्मदापुरम | सांईं कृष्ण एस थोटा | एसपी पन्ना |
| सतना | हंसराज सिंह | पुलिस उपायुक्त इंदौर |
| पन्ना | निवेदिता नायडू | एसपी उमरिया |
| बैतूल | वीरेंद्र जैन | एसपी श्योपुर |
| श्योपुर | सुधीर कुमार अग्रवाल | एसपी मैहर |
| मैहर | अवधेश प्रताप सिंह | कमांडेंट 36वीं बटालियन, बालाघाट |
| खरगोन | रवीन्द्र वर्मा | एसपी सीधी |
| हरदा | शशांक | पुलिस उपायुक्त भोपाल |