मध्य प्रदेश
Indore : 'जिन्न को खुश करने दुल्हन की तरह सजकर आओ'
Indore Shooting Coach Mohsin Khan Rape Case : इंदौर के मोहसिन खान पर तंत्र-मंत्र के बहाने रेप का आरोप, सातवीं FIR दर्ज
Indore Shooting Coach Mohsin Khan Rape Case : इंदौर के ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ तंत्र-मंत्र, रेप और धोखाधड़ी की धाराओं में सातवीं FIR दर्ज की है।शिकायत में पीड़िता ने दावा किया कि मोहसिन ने उसे करियर संवारने का सपना दिखाकर लाखों रुपये ठगे और एक फॉर्म हाउस पर तांत्रिक क्रिया के नाम पर उसके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया।टेली कॉलिंग से शुरू हुआ खेल
30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जून 2020 में उसे टेली कॉलिंग के जरिए ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी में काम मिला। मोहसिन ने पहले उसकी कार्यशैली की तारीफ की, फिर कहा कि वह उसका करियर बना देगा और शूटिंग सिखाकर रेंज खोलने में मदद करेगा।इसके बाद धीरे-धीरे धोखाधड़ी की शुरुआत हुई। कोचिंग के नाम पर 4 लाख रुपये नकद और उसके ऊपर क्रेडिट कार्ड के 2.5 लाख रुपये भी वसूले गए।'नोटों की बारिश होगी', जिन्न को खुश करने का लालच
जब पीड़िता ने और पैसा देने से मना किया, तो मोहसिन ने उसे एक सॉल्यूशन बताया। वह उसे साधना जौहरी नाम की महिला के पास लेकर गया, जिसने उसे बताया कि जिन्न को खुश करने पर नोटों की बारिश होगी।जिन्न को खुश करने के लिए शर्त रखी गई कि—
- बुधवार को दुल्हन की तरह सजकर आना होगा
- जिन्न के साथ समय बिताना होगा
- जिन्न खुश हुआ तो पैसा खुद-ब-खुद आ जाएगा