मध्य प्रदेश
Indore road accident: दर्दनाक हादसा-ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
indore road accident: इंदौर के चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत से लौट रहे किसानों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा इंदौर से सटे सांवेर इलाके में हुआ।
indore road accident: फसल काटने के बाद घर लौट रहे थे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण पास के एक खेत में सोयाबीन की फसल काटने गए थे। शाम को खेत से लौटते समय वे सभी एक ही ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। जैसे ही ट्रॉली एक मोड़ पर पहुंची, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार सभी लोग नीचे गिर पड़े।
Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव